![]()
कोटा के बूंदी रोड स्थित अग्रवाल रिजॉर्ट में राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सभा व कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से टेंट और इवेंट व्यवसायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया टेंट डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने की। बैठक में टेंट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने कहा कि विवाह समारोहों में बैंक्वेट हॉल और खानपान पर जहां 5 प्रतिशत जीएसटी लागू है, वहीं टेंट और इवेंट सेवाओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूला जा रहा है, जो असंगत है। उन्होंने इसे घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग उठाई। इसके साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा मैरिज गार्डन और टेंट व्यवसायियों से वसूले जा रहे भूपरिवर्तन शुल्क का विरोध करते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने टेंट व्यवसाय को आवश्यक सेवा में शामिल करने, गोदाम निर्माण के लिए भूमि में रियायत देने और कच्चे माल पर टैक्स में राहत देने की मांग रखी। कार्यक्रम में विभिन्न संभागों से आए पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। अंत में आगामी सितंबर में कोटा में होने वाले 16वें प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
Source link
कोटा में टेंट कारोबारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक:टेंट व्यवसाय को आवश्यक सेवा में शामिल करने ,जीएसटी घटाने की मांग







