spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में कवारतन हेड पर मिला शव, फैली सनसनी:ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी, पहचान का प्रयास जारी




कैथल के गांव कवारतन में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव नहर के किनारे पड़ा पाया गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति हरियाणा का नहीं बल्कि प्रवासी है। ग्रामीणों ने दी सूचना
गांव के लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना सीवन थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव के पास शराब के बोतल भी मिली। नशे से मौत की आशंका
प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ने नशा किया हुआ था, जिसके कारण वह रात को सरस्वती नहर पर कवारतन हेड के पास नशे की हालत में गिर गया और दो दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति के वहां पड़ा होने के कारण किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया जिसे उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नहीं मिला कोई निशान
सीवन थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव को कवारतन में नहर के किनारे किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। आज मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील के हैं कि अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में पता चलता है तो तुरंत सीवन थाना में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। मृतक के शरीर पर कोई ऐसा निशान भी नहीं मिला। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles