Related Posts

कुरुक्षेत्र में 26 सेंटर पर HCS एग्जाम:हेल्प डेस्क बताएगा परीक्षा केंद्र की दूरी-दिशा, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बनाए, डायल-112 भी जुड़ी




हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है। इस परीक्षा के लिए पूरे जिले को 6 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विवेक आर्य को परीक्षा का नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक को जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ये टीमें परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और डायल-112 की सभी टीमों को इस ड्यूटी से जोड़ा गया है। हेल्प डेस्क स्थापित किए एग्जाम के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर परीक्षा केंद्रों की दूरी और दिशा के संबंध में जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। भगवान परशुराम कॉलेज सेक्टर-5, दिल्ली पब्लिक स्कूल ज्योतिसर, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 26 सेंटर बनाए गए
गीता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन रोड, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय सलारपुर रोड, सेठ टेक चंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ज्योति नगर, एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड, एसएनआरएल जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा, श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी कॉलेज सिरसला रोड, मेजर नितिन बली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरपुर, सैनी पब्लिक स्कूल नजदीक अनाज मंडी, मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल लाडवा रोड मथाना चौकी में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनके अलावा गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड, दयानंद महिला महाविद्यालय सलारपुर रोड, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल नजदीक पुलिस लाइन, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल शांति नगर, पूजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल नजदीक पुलिस लाइन, राजकीय मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक केयूके सेकंड गेट, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट सेक्टर-7, जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा रोड पर भी परीक्षा होगी। डायल-112 करेगी हेल्प
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक नगर परिषद, बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सलारपुर रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी, विज्डम वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-4, राजकीय आईटीआई सेक्टर-30 उमरी और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 अर्बन एस्टेट में भी परीक्षा केंद्र स्थापित है। डायल-112 की टीम को परीक्षा के साथ जोड़ा गया है। अगर कोई परीक्षार्थी लेट हुआ तो डायल-112 से हेल्प ले सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें