![]()
हिमाचल प्रदेश के कालाअंब और नाहन एरिया में मंगलवार हुई तेज बारिश का असर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में दिखाई दिख रहा है। बारिश के बाद मारकंडा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। तड़के 3 बजे नदी में 14 हजार क्यूसेक के आसपास पानी थी। इससे मारकंडा से सटे कठवा गांव में पानी आ गयाा। हालांकि मारकंडा नदी का जलस्तर कम होने लगा है। अभी नदी में 10,134 क्यूसेक पानी बह रहा है। अभी हिमाचल प्रदेश में मारकंडा नदी में 6 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। कालाअंब से कल 33 हजार क्यूसेक पानी नदी में आया था। अंबाला के मुलाना में 17 हजार क्यूसेक के आसपास पानी बह रहा है। गांव के लिए खतरा टला नहीं गेज रीडर रविंद्र ने बताया कि शाहाबाद के कठवा गांव के लिए खतरा टला नहीं है। बेशक मारकंडा नदी में जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन कठवा गांव में पानी पहले ही उतर चुका है। नदी में पानी जरूर कम होगा, लेकिन गांव में थोड़ा-थोड़ा पानी जाता दिख रहा है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में दोबारा बारिश हुई, तो मारकंडा में जलस्तर फिर बढ़ने लगेगा। हिमाचल में बारिश थमी कालाअंब में तैनात गेज रीडर कश्मीरा के मुताबिक, फिलहाल मौसम साफ है। अगर दोबारा भारी बारिश नहीं होती तो वहां जलस्तर धीरे-धीरे कम होगा। हालांकि जो पानी पहले ही निकल चुका है, उसका असर शाहाबाद और आगे के इलाकों में अभी दिखाई देगा। यहां 6 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी बह रहा है। सिंचाई विभाग की लगातार निगरानी वहीं, मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सिंचाई विभाग ने गेज रीडरों को लगातार जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन भी नदी किनारे के गांवों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से नदी के पास नहीं जाने का आह्वान किया है। कठवा गांव की मेन सड़क से खेतों तक पानी पहुंच चुका है।
Source link







