spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ आज चंडीगढ़ में प्रदर्शन:विधानसभा का घेराव करेंगी ABVP और यूथ कांग्रेस; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग




पंजाब में पेपर लीक मामलों को लेकर आज चंडीगढ़ में छात्र और राजनीतिक संगठनों का बड़ा प्रदर्शन होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और पंजाब यूथ कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत पंजाब विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। दोनों संगठनों का आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। पंजाब यूथ कांग्रेस सुबह 11 बजे सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से विरोध मार्च निकालेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु भानुप्रताप और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम शर्मा शुब्बी करेंगे। नौजवानों की ललकार, बदलेगी पंजाब में सरकार प्रदर्शन से पहले पंजाब यूथ कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर नारा दिया है, “नौजवानों की ललकार, बदलेगी पंजाब में सरकार।” संगठन का आरोप है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक के कारण युवाओं का सरकार पर भरोसा टूट रहा है। यूथ कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दोपहर 12 बजे सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड से पंजाब विधानसभा की ओर मार्च निकालेगी। संगठन का कहना है कि भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। एबीवीपी ने राज्य में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की है। दोनों संगठनों का एक ही दिन विधानसभा घेराव के ऐलान दोनों संगठनों के एक ही दिन विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-25 रैली ग्राउंड, पंजाब विधानसभा और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। ट्रैफिक प्रबंधन के भी विशेष इंतजाम किए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles