Related Posts

कुरुक्षेत्र में दो बच्चों के पिता का मर्डर:सड़क पर फेंका शव, घर से बाइक पर लेकर गया आरोपी; सिर में चोट, गले पर निशान




कुरुक्षेत्र जिले के दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) से सटे सांवला गांव में 2 बच्चों के पिता की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया। सुबह उसका शव गांव के गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के गले पर गला घोंटने के निशान मिले। इसके अलावा सिर के पीछे गंभीर चोट और हाथ-पैर पर खरोंच के निशान भी पाए गए। मृतक की पहचान 40 साल के राज कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई। राजू सांवला गांव में ही खेत में दवा और कीटनाशक छिड़कने का काम करता था। राजू अपने मां-बाप का इकलौता बेटा और तीन बहनों का भाई था। मृतक अपने पीछे बेटे शिवम (19), बेटी शिवानी, पत्नी सुषमा, पिता राजेंद्र और माता रोशनी को छोड़ गया। घर से बाइक पर लेकर गया राजेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात पड़ोस का बच्चा मेरे बेटे राजू को बुलाने घर आया था। बच्चे ने राजू को बताया कि उसे बाइक पर कोई लड़का बुलाने आया है। रात करीब 9 बजे राजू उस लड़के की बाइक पर बैठकर चला गया। लेकिन कल पूरी राजू घर नहीं लौटा। राजू के पास मोबाइल भी नहीं था। सुबह ग्रामीण ने देखा शव, परिवार में मचा कोहराम रविवार सुबह करीब 6 बजे गांव के ही दासा राम ने गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत परिवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राज कुमार का शव देखकर बिलख पड़े। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गला घोंटकर हत्या का आरोप मृतक के पिता राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की पहले बेरहमी से मारपीट की गई और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। राजू को रात में जानबूझकर घर से बुलाया गया और पूरी प्लानिंग करके वारदात को अंजाम दिया गया। राजू की किसी के साथ कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। शरीर पर मिले संघर्ष के निशान पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के गले पर निशान मिले हैं। इसके अलावा सिर के पीछे चोट और हाथ-पैर पर खरोंच से हैं। आशंका है कि हत्या से पहले राजू ने हत्यारे से बचने के लिए संघर्ष किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और स्पष्ट हो सकेगी। बेटा 2 महीने पहले लगा नौकरी राजू के इकलौते बेटे शिवम की करीब दो महीने पहले ही चंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में जॉब लगी है, जबकि बेटी शिवानी 12वीं क्लास में पढ़ रही है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच पुलिस इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजू रात को जिस युवक के साथ गया था, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मर्डर का केस दर्ज, जांच जारी थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें