Related Posts

पलवल में परिवार पर चाकुओं से हमला:3 भाई घायल, अस्पताल पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी, 6 लोगों पर FIR




पलवल जिले के इस्लामाबाद में बाइक की लाइट मारने का विरोध करने पर एक युवक और उसके भाइयों पर लोहे की रॉड, डंडों और चाकुओं से हमला किया गया। इस हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंप थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर 4 नामजद सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि इस्लामाबाद निवासी अजय ने अपनी शिकायत में कहा है कि 18 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह बैठा था। इसी दौरान गौरव शराब के नशे में बाइक से आया और उसने अजय व उसके साथियों के चेहरे पर तेज लाइट मारी। अजय ने इसका विरोध किया, तो गौरव ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घर जाते वक्त रास्ते में रोककर किया हमला आरोप है कि 19 जुलाई की शाम जब अजय अपने घर जा रहा था, तो गौरव ने उसे रास्ते में रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद गौरव ने आवाज लगाकर अपने परिवार के नरेश, वीरेंद्र, जगवती और 2 अन्य को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर अजय पर लोहे की रॉड, डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया। अजय की चीख-पुकार सुनकर जब उसके बड़े भाई सुनील और जगबीर उसे बचाने आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बचाव के दौरान धक्का लगने से आरोपी पक्ष की जगवती भी जमीन पर गिर गई। वारदात के बाद घायल अजय, सुनील और जगबीर को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल आकर भी जान से मारने की धमकी दी पीड़ित अजय का आरोप है कि जब उसका इलाज चल रहा था, तब भी गौरव और नरेश अस्पताल के अंदर पहुंच गए और उसे दोबारा जान से मारने की धमकी दी। कैंप थाना पुलिस ने घायल अजय की शिकायत पर गौरव, नरेश, वीरेंद्र, जगवती और दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें