Related Posts

सोनीपत में व्यापारी पर चाकू से हमला, कैश छीना:लाइट स्टैंड से वार कर एक आरोपी को दबोचा, पुलिस को सौंपा; दूसरे की तलाश जारी




सोनीपत जिले में पुलिस ने मुरथल थाना क्षेत्र में चाकू के बल पर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को मुरथल पुल के पास संडे बाजार जा रहे एक दुकानदार पर 2 बदमाशों ने हमला कर ₹3 हजार 400 की नकदी छीन ली थी। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी विजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पीड़ित राकेश पुत्र दुर्गा प्रसाद, मूल रूप से बिहार के मोतीहारी और वर्तमान में दिल्ली के पूठ खुर्द निवासी हैं। उन्होंने मुरथल थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 19 जुलाई को जब वह संडे बाजार जा रहे थे, तभी मुरथल पुल के पास जंगल की तरफ से 2 युवक आए। एक युवक (विजय) ने उनकी गर्दन कोहनी से दबा ली, जबकि दूसरे युवक (सोनू) ने पेट पर चाकू अड़ाकर सब कुछ सौंपने की धमकी दी। चाकू से किए वार, कैश छीना शिकायत के अनुसार, जब राकेश ने लूट का विरोध किया, तो विजय के उकसाने पर सोनू ने चाकू से उनके दाहिने हाथ, छाती और बाएं पैर के घुटने पर कई वार किए। बदमाशों ने राकेश की कमीज फाड़कर जेब में रखे ₹3 हजार 400 निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी सोनू की तलाश कर रही है। पीड़ित की बहादुरी: लाइट स्टैंड से हमला कर एक आरोपी को दबोचा जब बदमाश सोनू मोबाइल फोन छीनने की कोशिश कर रहा था, तब राकेश ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी स्कूटी से लाइट का स्टैंड उठा लिया। उन्होंने स्टैंड से गर्दन पकड़ने वाले आरोपी विजय पर हमला कर दिया। खुद को घिरता देख सोनू पैसे लेकर फरार हो गया, लेकिन राकेश ने घायल होने के बावजूद भाग रहे विजय के पैर और कमर पर स्टैंड मारकर उसे मौके पर ही दबोच लिया। मामला दर्ज, आरोपी विजय को भेजा गया जेल घटना की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच टीम के सहायक उप निरीक्षक (ASI) संदीप ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपी विजय पुत्र राजू, निवासी आदर्श नगर, सोनीपत को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी सोनू की तलाश में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें