हरियाणा में नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में कपड़े में लिपटी मिली मृतक महिला का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने महिला के पहचान की भी अपील की है। जिसके लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। आपकों बता दें कि बीती 18 जुलाई को नांगल चौधरी के थाना के गांव नोलायजा में सड़क के किनारे एक महिला का शव पुलिस को मिला था। महिला ने टी-शर्ट व लोवर पहना हुआ था। वहीं शव कई दिन पुरानाा लग रहा था। चहरे पर चोट के निशान महिला के चहरे में चोट के निशान भी लग रहे हैं। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसको शिनाख्त के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया था। वहीं पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई थी। नहीं हुई पहचान इस बारे में नांगल चौधरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने महिला की फोटो और हुलिया को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करते हुए लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है। 30 साल है उम्र पुलिस के अनुसार, मृतका का कद करीब 5 फीट 5 इंच है। उसका रंग गेहुआं, चेहरा गोल तथा शरीर मजबूत था। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। घटना के समय उसने काले रंग की टी-शर्ट और स्लेटी रंग का लोअर पहन रखा था। इसके अलावा उसके हाथ और पैर पर पट्टियां बंधी हुई थीं। खंगाल रही रिकार्ड शव मिलने की सूचना के बाद नांगल चौधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पहचान की कर रहे अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति महिला की पहचान करता है या उसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी रखता है, तो वह थाना नांगल चौधरी के प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकता है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद ही मामले के कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।
Source link
नारनौल में महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त:18 जुलाई को कपड़े में लिपटा हुआ मिला था शव, पुलिस कर रही अपील
