Related Posts

फतेहाबाद से शराब ठेकेदार से हिसाब करने निकला सेल्समैन लापता:रोहतक में करता था नौकरी; पत्नी का आरोप-पैसों के लेनदेन में गायब कराया




फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी शराब ठेके के सेल्जमैन के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने शराब ठेकेदार पर पैसों के लेनदेन को लेकर उसे गायब करवाने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर फतेहाबाद की सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भूथन कलां निवासी कांता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति बलवान सिंह रोहतक जिले के गांव कान्ही स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। 17 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वह घर से यह कहकर निकले थे कि उन्हें शराब ठेकेदार जयदीप से पैसों के लेनदेन का हिसाब करना है। इसके बाद से वह न तो घर लौटे और न ही परिवार से उनका कोई संपर्क हो सका। मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा महिला ने बताया कि पति के मोबाइल पर लगातार कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ आ रहा है। जब उसने शराब ठेकेदार से संपर्क कर बलवान सिंह के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसके पास पहुंचा ही नहीं। इसके बाद से परिवार की चिंता और बढ़ गई। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारियों व जानकारों के यहां भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शराब ठेकेदार पर पति को गायब करवाने का शक कांता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई कि पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते कहीं शराब ठेकेदार ने ही उसके पति को गायब न करवा दिया हो। उसने पुलिस से पति की जल्द तलाश करने और पूरे मामले में ठेकेदार की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, घर से निकलते समय बलवान सिंह ने भूरे रंग की पैंट और स्लेटी रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी थी। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत गैरकानूनी रूप से बंधक बनाने का केस दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और लापता व्यक्ति की तलाश के प्रयास कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें