Related Posts

लुधियाना में 9वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा:यूरिन से खून आने पर खुला राज; गर्दन पकड़कर थप्पड़ बरसाते CCTV फुटेज आया सामने




लुधियाना के प्रतिष्ठित बी.वी.एम. (BVM) स्कूल, उधम सिंह नगर में शिक्षक द्वारा 9वीं कक्षा के छात्र के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक ने 13 वर्षीय छात्र को स्कूल की लैब में ले जाकर बंद कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी खतरनाक थी कि घर पहुंचने पर बच्चे के पेशाब (यूरिन) में खून आने लगा, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें शिक्षक की करतूत साफ नजर आ रही है। शिकायत मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने आरोपी शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज में क्या दिखा? गर्दन से पकड़कर लैब के अंदर खींचा: सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि शिक्षक बच्चे को गर्दन से पकड़कर खींचते हुए लैब के अंदर लेकर आता है। थपड़ो की बौछार: अंदर लाते ही शिक्षक बिना किसी तरस के छात्र को एक के बाद एक लगातार 5-6 थप्पड़ जड़ देता है। दूसरे कोने में ले जाकर फिर पीटा: इसके बाद शिक्षक बच्चे को खींचकर कमरे के दूसरे कोने में ले जाता है और दोबारा मारपीट शुरू कर देता है। नीचे दबाकर मारा: बच्चा खुद को बचाने की कोशिश करता है तो आरोपी उसे नीचे दबा देता है और फिर थप्पड़ बरसाता है।
किसी को बताया तो जान से मार दूंगा’ दी थी धमकी फोटो देखिए सीसीटीवी में क्या नजर आया ……. पिता रूपेश बंसल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार,घटना 17 जुलाई की है। जब उनका 13 वर्षीय बेटा प्रांशु बंसल स्कूल से घर लौटा तो वह काफी डरा-सहमा था और उसकी हालत बिगड़ रही थी। बच्चे ने रोते हुए बताया कि स्कूल के टीचर अनिल कुमार अग्रवाल ने उसे लैब में बंद करके बहुत बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद आरोपी टीचर ने धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को भी बताया तो जान से मार देगा। यूरिन से खून आया तो उड़े परिजनों के होश घर पहुंचने के कुछ समय बाद जब बच्चे को यूरिन आया, तो उसमें खून (Blood) आ रहा था। अंदरूनी चोटों और गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल लेकर भागे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कार्रवाई: आरोपी शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल (निवासी हैबोवाल कलां, लुधियाना) पर BNS की धारा 115(2), 126(2) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (JJ Act) की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी जांच एएसआई बलदेव सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें