Related Posts

भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प जरूरी:बहादुरगढ़ में बोले दिग्विजय चौटाला ,भाजपा को हराना है तो इनेलो समेत सभी दलों को साथ आना होगा




बहादुरगढ़ में जजपा युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए केवल इनेलो और जजपा का साथ आना पर्याप्त नहीं होगा। देशभर के सभी विपक्षी दलों और संगठनों को एकजुट होकर मजबूत विकल्प पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए जजपा इनेलो के साथ आने को भी तैयार है। साथ ही उन्होंने संसद मार्च, परिसीमन, एसआईआर और मिशन-2029 को लेकर भी पार्टी का पक्ष रखा। दिग्विजय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले संसद मार्च में जननायक जनता पार्टी (जजपा) भी पूरी ताकत के साथ शामिल होगी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं और बुजुर्ग इस मार्च में हिस्सा लेंगे। जन-जन अभियान के तहत बहादुरगढ़ पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने रेड हट कॉन्टिनेंटल होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यदि प्रशासन बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश भी करेगा तो जजपा कार्यकर्ता पैदल चलकर भी संसद मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। परिसीमन के मौजूदा फॉर्मूले का किया विरोध परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा इन दोनों मुद्दों के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन के फॉर्मूले का विरोध करती है। उनका कहना था कि इससे छोटे राज्यों को नुकसान और बड़े राज्यों को फायदा होगा। उन्होंने दावा किया कि यदि दक्षिण भारत के राज्य सहमत नहीं हुए तो परिसीमन विधेयक को पारित कराना आसान नहीं होगा। मिशन-2029 के लिए गांव-गांव पहुंचेगी जजपा दिग्विजय चौटाला ने बताया कि पार्टी का जन-जन अभियान लगातार जारी है। नवंबर तक जजपा करीब 1,150 गांवों में संवाद कार्यक्रम करेगी, जबकि 5,500 से अधिक जलपान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिशन-2029 को ध्यान में रखते हुए पार्टी माइक्रो लेवल पर संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। किसी का वोट नहीं कटने देंगे एसआईआर प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का वोट गलत तरीके से कटने नहीं दिया जाएगा। जजपा हर मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें