सिरसा जिले में डबवाली बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और कालांवाली से बीजेपी नेता सुनील उर्फ टिशू प्रधान के बीच का विवाद माफी मांगने से सुलझा। टिशू प्रधान ने जिलाध्यक्ष रेणू को आंटी कहते हुए मां सामान बताया है और कहा, मैंने बिना बात किए गलत पोस्ट डाली और इसका कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाया। ऐसे मुझे नहीं करना चाहिए। इस पर जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने कहा, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा, जिसके लिए माफी मांग ली है। ये हमारा बच्चा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और टिशू प्रधान एक सोफे पर साथ-साथ बैठे नजर आ रहे हैं। टिशू प्रधान वीडियो में कह रहे हैं कि ये हमारा मां-बेटे का विवाद था और उसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं लानी चाहिए थी। इसके लिए आंटी से बात करनी चाहिए थी। इसलिए मैं मामा समान जिलाध्यक्ष से हाथ जोड़कर माफी मांग ली। इसका कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाया और भ्रम जाल फैलाया। टिशू प्रधान बोले, इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है और हमारा आपस में कुछ ऐसा नहीं था। इसका कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाया। इसके लिए मैं क्लीयर करना चाहूंगा कि इसमें एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है। मैं दोबारा माफी मांगूगा कि आंटी मुझे माफी नहीं कर रही। टिशू हाथ जोड़े दिख रही है।
Source link
