Related Posts

कैथल में महिला को बताए बिना को-ऑपरेटिव सोसायटी से जोड़ा:लोन के नाम पर दस्तावेज लिए, अब आया 16 लाख का नोटिस




कैथल में एक महिला को लोन दिलाने के नाम पर दो आरोपियों ने उसके दस्तावेज ले लिए। बाद में उसे बिना बताए को-ऑपरेटिव सोसायटी का सदस्य बना दिया और उसके नाम पर 16 लाख रुपए का लोन हड़प गए। महिला को इस बारे में तब पता चला जब सोसायटी की ओर से उसके पास सदस्य होने का नोटिस पहुंचा और 16 लाख रुपए उसकी ओर बकाया दिखाए गए। इस संबंध में महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। लोन के नाम पर दस्तावेज लिए शहर के साथ लगते गांव देवीगढ़ निवासी प्रियंका ने बताया कि 2023 में गांव के रोबिन नामक युवक ने उसे 50 हजार रुपए लोन दिलाने के नाम पर उसके दस्तावेज ले लिए थे। युवक ने उसे लोन तो नहीं दिलवाया, लेकिन उसे सोसायटी के साथ जोड़ दिया। वहां से खुद 16 लाख रुपए लोन ले लिया। उसे न तो इसके बारे में बताया गया और न ही कोई बातचीत की गई। उसके दस्तावेजों का प्रयोग कर खुद पैसे हड़प गए। अब पहुंचा 16 लाख का नोटिस महिला ने बताया कि अब उनके पास नोटिस आया है कि आपने सोसायटी से 16 लाख रुपए का लोन ले रखा है। इसकी राशि जल्द से जल्द भरी जाए। जब उन्होंने नोटिस को देखा तो हैरानी हुई। महिला ने कहा कि उनका परिवार काफी गरीब है। पति मजदूरी करते हैं। ऐसे में उनका परिवार लोन की राशि कैसे चुकाएगा। एसपी को शिकायत दी महिला प्रियंका ने बताया कि उनको सोसायटी का सदस्य बना दिया गया, जबकि उसे तो पता तक नहीं है कि सोसायटी का सदस्य कैसे बना जाता है और उसका काम क्या होता है। इस संबंध में उन्होंने कैथल एसपी मनप्रीत सिंह सूदन को भी शिकायत दी है। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें