कुरुक्षेत्र के अढ़ोनी गांव में पुजारी को पिटने के लिए पत्नी से लाठी लेकर कुटिया की तरफ जाता दरगाह का मुख्य सेवादार पंकज।
कुरुक्षेत्र जिले के अढ़ोनी गांव में बुजुर्ग पुजारी योगीराज गिरी (74) पर हुए हमले से पहले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गईं। इन फुटेज में साफ दिख रहा है कि वारदात में पंकज के साथ उसकी पत्नी भी शामिल थी, बल्कि उसकी पत्नी घर से करीब 5 फुट लंबी लाठी लेकर
.
फुटेज देखकर लग रहा है कि पंकज पहले से पुजारी पर हमले की तैयारी करके बैठा था, इसलिए सुबह करीब सवा 4 बजे उसकी पत्नी जैसे ही घर से लाठी उसके पास पहुंची, पंकज उससे लाठी लेकर तेज कदमों से पुजारी की कुटिया की तरफ चला गया। फुटेज में उसकी पत्नी भी उसके पीछे जाती दिख रही है।
पुजारी को पीटने के लिए लाठी लेकर जाती आरोपी पंकज की पत्नी।
लाठी लेकर पुजारी को मारने के लिए जाता आरोपी पंकज, उसके पीछे उसकी पत्नी और घर से निकलता उसका साथी।
वारदात के बाद लाठी को छुपाता पंकज का साथी और गली से बाहर आते आरोपी पति-पत्नी।
9 जुलाई सुबह सवा 4 बजे की घटना
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी 9 जुलाई की सुबह करीब 4:15 बजे का है। फुटेज में पूरा घटनाक्रम करीब 8 मिनट के भीतर का दिखाई देता है। पंकज ने लाठी से पुजारी योगीराज गिरी पर लगातार वार किए। हमले में पुजारी की एक टांग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लाठी से पीटने के बाद गमछे से घसीटा
आरोपी ने सिर्फ मारपीट ही नहीं की, बल्कि घायल पुजारी को अपने गमछे (परना) से गली में घसीटते हुए उनकी कुटिया तक ले गया। इसके बाद उन्हें अंदर फेंककर वापस घर लौट गया। पुजारी पर हमला करने के बाद पंकज के साथी ने पंकज से लाठी लेकर उसे मकान की खिड़की के रास्ते अंदर छिपा दिया।
पुजारी के गले में परना डालकर गली में बेहरमी से घसीटता आरोपी।
सुबह खून देखकर जुटे ग्रामीण
सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण मंदिर के आसपास पहुंचे तो गली में खून पड़ा हुआ था। लोगों ने कुटिया में जाकर देखा तो पुजारी गंभीर हालत में पड़े थे और दर्द से तड़प रहे थे। तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुजारी करीब दो घंटे तक कुटिया में घायल अवस्था में पड़े रहे। हमले में उनकी टांग टूट गई है और ऑपरेशन कर उसमें रॉड डालनी पड़ेगी।
हरिद्वार के रहने वाले पुजारी
सीसीटीवी देखने के बाद पूरी घटना खुल गई। घायल योगीराज गिरी मूल रूप से हरिद्वार (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो महीने पहले गांव वालों के आग्रह पर वह दोबारा शिव मंदिर में आए थे। उसी समय आरोपी पंकज ने उन्हें मंदिर में नहीं रहने देने और मारपीट करने की धमकी भी दी थी।
शिव मंदिर के बिल्कुल सामने बनी नकोदर पीर की दरगाह। दोनों के बीच सिर्फ गली का फासला है।
मंदिर के सामने ही दरगाह
आरोपी पंकज मंदिर के सामने बनी नकोदर पीर की दरगाह का मुख्य सेवादार है। करीब पांच साल पहले उसने अपनी जमीन पर यह दरगाह बनवाई थी। वहीं शिव मंदिर करीब 20 साल पुराना है। पुलिस के अनुसार, पंकज को इस बात की रंजिश थी कि पुजारी के आने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी थी।
आरोपी हर साल दे रहा भंडारा
पंकज दरगाह में कम लोग आने पर पुजारी से रंजिश रखने लगा। लोगों को दरगाह से जोड़ने के लिए पंकज हर साल भंडारा कराता था। इस साल भी 5 जून को उसने बड़ा भंडारा आयोजित किया था। लेकिन ज्यादातर लोग मंदिर में आते-जाते थे। इससे पंकज काफी परेशान था।
गांव के सरपंच परमजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ।
दंपती गिरफ्तार, रिमांड पर पति
थाना सदर थानेसर के एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज और उसकी पत्नी मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पंकज को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
8 मिनट की CCTV से खुली वारदात
मामले में सबसे अहम सबूत सीसीटीवी फुटेज बना है। वीडियो में पत्नी का लाठी लाना, पंकज का लाठी लेकर जाना, पुजारी पर हमला, उन्हें घसीटना और वारदात के बाद इंद्र कुमार का लाठी छिपाना, ये सब कुछ करीब 8 मिनट के बीच हुआ। इसी फुटेज से पूरी वारदात खुल गई।
