spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कालका पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढी चोरी हुई कार:मोहाली से युवक को किया अरेस्ट, घर के बाहर से चुराई मारुति एस्टीम




पंचकूला पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। कालका थाना टीम ने महज चार घंटे के भीतर चोरी हुई कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 23 अप्रैल को कालका थाना में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनके पति ने 22 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे अपनी मारुति एस्टीम कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 7:30 बजे जब उन्होंने देखा तो गाड़ी मौके से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पंजाब का रहने वाला युवक अरेस्ट डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर कालका थाना में वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, एएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। महज चार घंटे के भीतर, आरोपी जसविंद्र सिंह, निवासी गांव महरौली सियाल, जिला मोहाली (पंजाब) को चोरी की गई कार सहित मोहाली से पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी की गई मारुति एस्टीम कार बरामद कर ली गई। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी जसविंद्र सिंह ने इस वारदात में शामिल अपने एक अन्य साथी का भी खुलासा किया है। पंचकूला पुलिस अब उसकी निशानदेही पर सह-आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles