spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

: कॉमेडियन प्रणित मोरे-हिमांशु की बढ़ी मुसीबत:गुरुग्राम पुलिस एफआईआर में गैर-जमानती धाराएं, NWC ने कहा-अर्बन कॉर्पोरेट में महिलाओं की सुरक्षा पर असर




गुरुग्राम में स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान ‘370 बिरयानी’ नाम से वायरल कंटेंट को लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे और वेब डवलपर हिमांश जांगड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिलाओं पर की गई अभद्र और लैंगिक रूप से टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा डीजीपी को लिखी चिट्‌ठी पर संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की हैं, उनमें कई गंभीर और गैर जमानती धाराएं लगाई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों को नोटिस जारी करते हुए जांच में शामिल होने को कहा है। कई धाराएं गैर-जमानती होने के कारण दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए कभी भी हिरासत में ले सकती है। इससे बचने के लिए इन्हें अब कोर्ट से जमानत लेनी होगी। वहीं साइबर सिटी के द लाफ स्टोर के एक मैनेजर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया है और वे अंडरग्राउंड बने हुए हैं। पुलिस ने सभी डिजिटल प्लेटफार्म और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इससे संबंधित कंटेंट हटाने के लिए चिट्‌ठी भेजी है। कॉर्पोरेट में महिलाओं की सुरक्षा पर असर राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी को लिखी चिट्‌ठी में कहा है कि आयोग इस शर्मनाक हरकत की कड़ी निंदा करता है। यौन दबाव, हक जताने की भावना और महिला की सहमति का उल्लंघन करने को “मज़ाक” बताना महिलाओं की गरिमा पर गंभीर हमला है। लेन-देन वाली सहमति (transactional consent) को आम बात मानना ​​और शोषणकारी व्यवहार स्वीकार करने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत करना, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने के मौलिक अधिकार का गंभीर उल्लंघन है। इससे एक ऐसा खराब सार्वजनिक माहौल बनता है जो कमर्शियल और सामाजिक जगहों पर महिलाओं को सक्रिय रूप से खतरे में डालता है। अपमान की सार्वजनिक प्रकृति और गुरुग्राम जैसे अर्बन कॉर्पोरेट केंद्रों में महिलाओं की सुरक्षा पर इस तरह के सामान्यीकरण के गंभीर प्रभाव को देखते हुए, इस मामले को अत्यंत तत्परता के साथ निपटाया जाना चाहिए। कार्यक्रम स्थलों की निगरानी की जाए आयोग की तरफ से ये भी कहा गया है कि कमर्शियल कार्यक्रम स्थल प्रबंधकों और आयोजकों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी दिया जाए। क्योंकि वे अपने परिसर में महिला की गरिमा को सार्वजनिक रूप से ठेस पहुंचाने से रोकने में विफल रहे। गुरुग्राम पुलिस द्वारा इन कमर्शियल मनोरंजन प्लेटफॉर्म की निगरानी के लिए किए जा रहे उपाय भी बताएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये जगह महिलाओं के खिलाफ हिंसा, उत्पीड़न या लेन-देन वाली वस्तुकरण को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्म न बनें। गुरुग्राम के साइबर सिटी स्थित द लाफ स्टोर में 12 अप्रैल को इस विवादित कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। अब जानिए हिमांशु जांगड़ा ने क्या बोला… 370 वसूल करूंगा: “तो हमने चिकन बिरयानी खाई, वो आई होगी 360-370 की। फिर वो कहती घर छोड़ आओ। मैंने कहा यार 370 रुपए लगे हैं, वसूल तो करूंगा। फिर मैंने उसे अपने कमरे पर चलने को कहा, लेकिन जब उसने मना किया, तो मैं उसे एक ‘अंधेरे’ पार्क में ले गया। पीक गुरुग्राम कंटेंट: जब हिमांशु ने यह बात बोलीं, तो मंच पर खड़े कॉमेडियन प्रणित मोरे ने इस पर हंसते हुए इसे “पीक गुरुग्राम कंटेंट” करार दिया। वीडियो वायरल होने के बाद, पैसे खर्च करने के बदले लड़की से ‘वसूली’ की मानसिकता और सहमति का मजाक उड़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश पैदा हो गया। हिमांशु की जा चुकी नौकरी: मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमांशु की कंपनी के मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया। साथ ही उसने लाइव आकर कहा कि हिमांशु की किसी महिला ने कभी कोई शिकायत नहीं की, लेकिन इसे फायर करना जरूरी है। हालांकि मोरे और हिमांशु दोनों ही घटना को लेकर माफी मांग चुके हैं। पुलिस जांच कर रही इस बारे में डीएलएफ फेस दो थाना प्रभारी कृष्ण कांत का कहना है कि इस बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की जा सकती। ये इंवेस्टिगेशन का पार्ट है और पुलिस गंभीरता के साथ इस मामले को हैंडल कर रही है। इसलिए अभी जांच पूरी होने तक मामले के सभी पहलुओं पर सार्वजनिक रूप से विस्तृत टिप्पणी नहीं की जा सकती। वायरल वीडियो, डिजिटल सामग्री और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles