हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सोमवार को झज्जर दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों और परिवादों पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में कुल 14 परिवाद एजेंडे में शामिल किए गए हैं, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में चर्चा कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित विभागों को बनाया जाता है जवाबदेह सीटीएम रितु बंसीवाल ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें आमजन की समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए आयोजित की जाती हैं। इन बैठकों के माध्यम से जनता सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत रख सकती है और संबंधित विभागों को जवाबदेह बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने तथा संबंधित मामलों का पूरा रिकॉर्ड साथ लाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी निस्तारण किया जा सके। जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की बैठकें प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन और सरकार के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Source link
कल झज्जर आएंगे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा:परिवेदना समिति मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे; 14 शिकायतों पर होगी सुनवाई
