Related Posts

कांग्रेस सांसद बौद्ध का भाजपा पर हमला:रोहतक बोले- बंगाल चुनाव में गोलमाल कर सकती है, AAP छोड़ने वाले सांसद दूध के धुले नहीं




कांग्रेस राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध महम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। बौद्ध ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल चुनाव में ‘गोलमाल’ कर सकती है और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक ‘दूध के धुले’ नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध महम स्थित गुरु रविदास धर्मशाला पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि महम उनकी जन्मस्थली है और राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार यहां आने पर उन्हें लोगों का सम्मान मिला। कांग्रेस संविधान के साथ चलने वाली विचारधारा बौद्ध ने देश में दो विचारधाराओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान के साथ चलने वाली विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि भाजपा सरकार संविधान की विचारधारा के विपरीत काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनावों में भाजपा ने धन का प्रलोभन दिया और केंद्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई व ईडी का डर दिखाया। महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरा उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर बौद्ध ने सवाल उठाया कि 2023 में 543 सीटों के आधार पर महिलाओं को आरक्षण देने वाला बिल पास हुआ था। इसे अभी तक लागू क्यों नहीं कर रही है। अगर भाजपा महिलाओं के प्रति इतनी सचेत है, तो कांग्रेस ने नगरपालिका चुनावों में 5 में से 4 महिलाओं को टिकट दिया, जबकि भाजपा ने ऐसा क्यों नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। जो पहले भाजपा पर आरोप लगा रहे थे, वह उसी पार्टी में क्यों गए पंजाब में हुए राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सवाल किया कि जो विधायक पहले भाजपा पर आरोप लगा रहे थे, वे अब उसी पार्टी में शामिल होकर कैसे ‘दूध के धुले’ हो गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें