Related Posts

बच्ची से रेप केस में पुलिस के बयानों पर सवाल:झज्जर के दुजाना SHO बोले-PRO को दी जानकारी, पीआरओ ने कहा-नहीं मिली डिटेल




झज्जर जिले के एक गांव की 9 वर्षीय बच्ची से कथित रेप केस में पुलिस विभाग के भीतर समन्वय पर सवाल उठे हैं। मामले को लेकर दुजाना थाना प्रभारी धर्मेंद्र और पुलिस PRO संदीप के बयान अलग-अलग सामने आए हैं, जिससे सूचना प्रबंधन को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। जानकारी के अनुसार, बच्ची के साथ घटना लखनऊ में हुई थी। बाद में परिजन बच्ची को उपचार के लिए PGI रोहतक लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल प्रक्रिया के बाद मामला कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस थाना दुजाना भेजा गया। SHO और PRO के बयान में विरोधाभास मामले की जानकारी लेने पर SHO धर्मेंद्र ने कहा कि केस से जुड़ी जानकारी पुलिस PRO को दे दी गई है। वहीं, PRO संदीप ने कहा कि उन्हें इस मामले में थाना की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। दोनों अधिकारियों के बयानों में अंतर से पुलिस समन्वय पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन बोले- जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस कार्रवाई जारी होने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक उन्हें जांच की प्रगति और आगे की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। तबीयत बिगड़ने पर बताई आपबीती जब बच्ची की शारीरिक स्थिति खराब हुई, तब उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। परिजन उसे तुरंत PGI रोहतक लेकर पहुंचे, जहां उसकी मेडिकल जांच के बाद MLR (मेडिको लीगल रिपोर्ट) काटी गई। यह घटना लखनऊ में हुई, लेकिन फिलहाल मामले की कार्रवाई और शिकायत दुजाना थाने में भेजी गई है ताकि कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें