Related Posts

महेंद्रगढ़ की नहर से मिले 2 मोर्टार बम:रोहतक से आई टीम ने किया कंडम घोषित, गड्‌ढा खोदकर जमीन में दबाया गया




महेंद्रगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू नहर से सेना के दो मोर्टार बम (नंबर 81) बरामद हुए हैं। ये बम झगड़ोली गांव के पास नहर के एनबी-एक क्षेत्र में मिले। सूचना मिलने पर रोहतक से पहुंची बम निरोधक टीम ने दोनों बमों को नहर से निकालकर उनकी तकनीकी जांच की और फिर पास में गड्ढा खोदकर दबा दिया। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से नहर में पानी का स्तर काफी कम था। इसी दौरान झगड़ोली गांव के कुछ ग्रामीणों की नजर नहर के तल में पड़ी दो संदिग्ध और भारी वस्तुओं पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उन्हें हूबहू सैन्य बमों जैसी वस्तुएं दिखाई दीं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत महेंद्रगढ़ पुलिस को सूचना दी। पूरे इलाके को सील किया बम मिलने की खबर तेजी से फैली और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी उज्जवल कुमार, सीआईए इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार और सीआईडी स्टाफ की संयुक्त टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को सील कर दिया और लोगों को नहर से दूर रहने की हिदायत दी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तुरंत रोहतक स्थित बम डिस्पोजल टीम को जानकारी दी। सूचना मिलने पर रोहतक से एएसआई संदीप कुमार अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ महेंद्रगढ़ पहुंचे। टीम ने बेहद सावधानी से दोनों बमों को नहर से बाहर निकाला और उनकी तकनीकी जांच की। आधिकारिक तौर पर कंडम घोषित एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि ये बम बहुत पुराने थे और लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के कारण पूरी तरह से गल चुके हैं। जांच के बाद टीम ने दोनों बमों को आधिकारिक तौर पर कंडम घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये बम नहर में कहां से बहकर आए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें