Related Posts

फरीदाबाद के जयबीर मर्डर केस में पत्नी और साला गिरफ्तार:जीजा के साथ मिलकर गला दबाया, भाई ने शव कूड़े के ढेर में फेंका




फरीदाबाद के जयबीर मर्डर केस में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर फेंका। जानकारी के अनुसार, डबुआ कॉलोनी निवासी जयबीर की हत्या उसकी पत्नी शिवानी ने 23 मार्च को अपने पति की हत्या जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर की। आरोपियों ने पहले जयबीर का गला दबाकर उसकी जान ली और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया। साजिश के तहत शव को कूड़े में फेंका हत्या के बाद मामला छिपाने के लिए महिला के भाई चंद्रप्रकाश और जीजा ने मिलकर शव को वहां से उतारा और बाइक पर ले जाकर डबुआ-पाली रोड के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करती रही पत्नी घटना के बाद शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसका पति रात में सब्जी लेने गया था और वापस नहीं लौटा। उसने यह भी कहा कि सुबह तलाश के दौरान सड़क किनारे नाले के पास उसका शव मिला। शुरुआती जांच में शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिलने से मामला संदिग्ध बना रहा। पत्नी 3 दिन के रिमांड पर पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि जयबीर की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने जांच के दौरान मृतक की पत्नी शिवानी व साले चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चंद्रप्रकाश को जेल भेजा है। वहीं, शिवानी को 3 दिन के रिमांड पर लिया है। पत्नी बोली- पति शराब पीकर झगड़ा करता था शिवानी ने पूछताछ में बताया कि जयबीर शराब पीकर रोजाना उसके साथ झगड़ा करता था। उससे छुटकारा पाने के लिये 23 अप्रैल की रात को उसने अपने जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर पति जयबीर का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर गुमराह करने के लिये दोनों ने जयबीर के शव को जंगले में फांसी से लटका दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें