झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रविवार को उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अचानक पहुंच गए। संजय दत्त यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष आर्यन मान के घर पहुंचे थे। संजय दत्त से मिलने काफी संख्या में लोग मिलने पहुंच गए। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने आर्यन मान और उनके परिवारजनों से मुलाकात की। डार्क लॉन्ग कुर्ता पहने संजय दत्त ने कहा कि मैं भी हरियाणा से ही हूं। मेरा घर मंडौली (यमुनानगर) में है। हरियाणा के लोगों में अपनापन है, इसलिए यहां खिंचे चले आते हैं। संजय दत्त ने आर्यन के लिए मांगे थे वोट गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के दौरान भी संजय दत्त ने आर्यन मान के समर्थन में वोट की अपील की थी। उन्होंने स्पेशल वीडियो जारी किया था। अब बहादुरगढ़ पहुंचकर उन्होंने आर्यन मान और उनके परिवार से मुलाकात की। मासूम शर्मा भी पहुंचे, अक्षय कुमार पर कसा तंज संजय दत्त के कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणवी गायक और अभिनेता मासूम शर्मा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी हरियाणवी फिल्म लाइसेंस को मिल रहे दर्शकों के जबरदस्त समर्थन पर खुशी जताई और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया। मासूम शर्मा ने कहा कि उनकी फिल्म लाइसेंस को दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है और हरियाणा ही नहीं, अन्य राज्यों से भी लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का भूत भी हमारी लाइसेंस ने उतार दिया है।” बोले- तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणवी सिनेमा उन्होंने कहा कि हरियाणवी सिनेमा अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और क्षेत्रीय फिल्मों को भी दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मासूम शर्मा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दक्षिण भारत के दर्शक भी फिल्म ‘लाइसेंस’ को डब कराकर देखेंगे और उसे भी उतना ही प्यार देंगे। मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणवी कंटेंट अब केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि क्षेत्रीय सिनेमा की पहुंच लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कि दर्शकों का प्यार यह साबित करता है कि अब हरियाणवी फिल्में और संगीत राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। आने वाले समय में क्षेत्रीय कंटेंट और बड़े स्तर पर पहुंचेगा। पहले भी मान फैमिली के कार्यक्रम में पहुंचे मासूम मासूम शर्मा और सपना चौधरी ने किया था परफॉर्म कुछ दिन पहले आर्यन मान के परिवार की ओर से हनुमान जयंती पर कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और सपना चौधरी ने स्टेज पर परफॉर्म किया था। इस दौरान मंत्री व विधायकों की प्रेजेंस में ही मासूम ने ‘खटोला’ गाना गाया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, अरविंद शर्मा, मनजिंद्र सिंह सिरसा, विधायक राजेंद्र जून, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और दिग्विजय चौटाला समेत कई नेता और फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं थीं।
Source link
एक्टर संजय दत्त बोले-मैं भी हरियाणवी:बहादुरगढ़ में आर्यन मान के घर पहुंचे; मासूम शर्मा ने अक्षय कुमार की फिल्म पर कसा तंज
