करनाल सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और युवक को अंदर फंदे पर लटका देखा। युवक को तुरंत नीचे उतारकर जांच की गई, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मृतक की पहचान करनाल निवासी 19 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है, जो दुकान पर काम करता था। दुकानदार के अनुसार, वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसे कमलेश के परिवार की एक महिला का फोन आया, जिसमें उसने कमलेश के बारे में पूछा। दुकानदार ने बताया कि, उसने महिला को कहा कि कमलेश दुकान या कमरे में होगा। जब वह वापस लौटा तो पहले कमरे में देखा, लेकिन वहां कमलेश नहीं मिला। इसके बाद दुकान के अंदर पहुंचा तो कमलेश फंदे पर लटका मिला। सांस चलती लगी, नीचे उतारकर दी सूचना दुकानदार ने बताया कि जब उन्होंने कमलेश को चेक किया तो उसे सांस चलती हुई महसूस हुई। तुरंत उसे नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सदर बाजार क्षेत्र में युवक द्वारा सुसाइड की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
करनाल में युवक ने दुकान में लगाई फांसी:दुकान मालिक बाहर गया, वापस लौटने पर लटका मिला, कारणों की जांच कर रही पुलिस
