भिवानी जिला पुलिस ने बंद मकान से आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुमित कुमार के निर्देशानुसार, जिला पुलिस द्वारा घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ-2 ने यह कार्रवाई की। फ्रेंड्स कॉलोनी भिवानी के नवदीप ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भिवानी की गली नंबर-6 स्थित उनका मकान लंबे समय से बंद था। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर से आभूषण और नकदी चोरी हो चुकी थी। इस शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सभी आरोपी एमपी के रहने वाले मामले की जांच के दौरान, सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चांद (पुत्र आकाश, निवासी कनेरा), मनीराम (पुत्र रामरतन, निवासी माधोगढ़, मध्य प्रदेश), वीरेंद्र (पुत्र हरिसिंह, निवासी मध्य प्रदेश), अर्जुन (पुत्र दुर्गा, निवासी कनेरा, मध्य प्रदेश) और अभय (पुत्र जॉनी, निवासी कनेरा, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी किए सामान की बरामदगी, अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास करेगी।
Source link
भिवानी में जेवर-कैश चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:ताले तोड़ बंद मकान में घुसे थे चोर; 8 दिन का रिमांड
