spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़:गोली लगने से आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती; पानीपत का रहने वाला




करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस और एक बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्री में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर जौनपुर की ओर सीआईए-1 टीम की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया। पानीपत का रहने वाला घायल आरोपी सूत्रों के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान पानीपत जिले के गांव राणा माजरा निवासी 24 वर्षीय नकीम के रूप में हुई है। उसे तुरंत सामान्य नागरिक अस्पताल इंद्री में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद घटना के बाद सीआईए-1 की टीम और थाना इंद्री के एसएचओ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गए। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस नजर बनाए हुए है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles