![]()
यमुनानगर के कमलानगर इलाके में सुबह-सुबह एक महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की वारदात हो गई। घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सूचा मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। काले रंग की बाइक पर आए थे नकाबपोश पीड़िता रितु कोहली निवासी कमलानगर ने बताया कि सुबह करीब 06:35 बजे वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। उसी दौरान एक अज्ञात युवक उसके पास आया और उनके गले से लगभग एक तोला वजन की सोने की चेन झपटकर भाग गया। उसने तुरंत शोर मचाते हुए उस युवक का पीछा किया, लेकिन वह युवक अपने दूसरे साथी की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर मौके से फरार हो गया। दोनों युवक काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। पुलिस केस दर्ज कर पहचान में जुटी शिकायतकर्ता के अनुसार, चेन छीनने वाले युवक ने मरून रंग की कमीज पहन रखी थी, जबकि उसके साथी ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। सूचना मिलते ही रामपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें दोनों युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जल्द ही पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
यमुनानगर में झपट्टा मारकर महिला से चेन स्नैचिंग:घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, बाइक पर आए नकाबपोश CCTV में कैद हुए







