spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में डीजे पर गाने को लेकर विवाद:सरपंच व साथियों पर हमला,जातिसूचक शब्द कहकर लाठी-गंडासियों से किया हमला




करनाल में घरौंडा क्षेत्र के गांव कुताना में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने सरपंच और उसके साथियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लाठी और गंडासियों से हमला कर दिया। घटना 20 जुलाई की रात करीब 12:10 बजे की है। घायलों को पहले घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में करनाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाने को लेकर कहासुनी के बाद हुआ हमला
पुलिस को दी शिकायत में गांव कुताना निवासी सरपंच पुष्पेन्द्र ने बताया कि 20 जुलाई को वह अपने दोस्त की शादी में अपने छोटे भाई सिलेंद्र, विकास और प्रमजीत के साथ गया हुआ था। रात करीब 12:10 बजे डीजे संचालक के बेटे सोनू पुत्र सोहन लाल और संदीप पुत्र रोशन के साथ गाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वे लोग वहां से अपने घर की ओर लौटने लगे। आरोप है कि सोनू और संदीप ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। घर के पास घेरकर किया हमला, जातिसूचक शब्द भी कहे
पीड़ित के अनुसार जब वे अपने घर के पास पहुंचे तो आरोपी वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद लाठी व गंडासियों से हमला कर दिया। सभी आरोपियों के हाथों में हथियार थे। अजय ने सबसे पहले पुष्पेन्द्र पर हमला किया, जिससे उसे कमर और हाथ पर चोटें आईं। इसके बाद छोटे भाई सिलेंद्र पर 7-8 बार गंडासियों से वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इस दौरान प्रमजीत पुत्र उमरलाल को भी चोटें आईं। घायलों का इलाज, एक को करनाल किया रेफर
घटना के बाद परिजन घायलों को सरकारी अस्पताल घरौंडा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिलेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे करनाल रेफर कर दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सिलेंद्र को कुल 9 चोटें लगी हैं, जिनमें पांच चोटें धारदार हथियार से और 4 चोटें कुंद वस्तु से लगी हैं। वहीं प्रमजीत और पुष्पेन्द्र का भी मेडिकल कराया गया। इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
शिकायत में आरोपियों के नाम सोनू पुत्र रोशन लाल, अजय पुत्र काला, संदीप उर्फ रोमियो पुत्र रोशन, अमित और सुमित पुत्र पवन कुमार, रोहिता पुत्र जयभगवान सहित 6-7 अन्य अज्ञात युवक बताए गए हैं। पुलिस ने इन धाराओं में किया मामला दर्ज
पुलिस ने 21 जुलाई को थाना मुनक में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एचसी बोहर सिंह काे सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles