spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत:मां गंभीर घायल, ट्रॉली के नीचे आने से तोड़ा दम; स्कूटी से जा रहे थे




करनाल के सेक्टर-6 में साई मंदिर वाली सड़क पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार 8 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस पहुंचाया और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार सोमवार शाम एक महिला अपने बच्चे के साथ स्कूटी पर साई मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली स्कूटी के पास से गुजर रही थी और उसके पीछे एक डंपर भी चल रहा था। अचानक ट्रैक्टर की साइड स्कूटी को लग गई, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। बच्चा ट्रॉली के नीचे आया, मौके पर मौत स्कूटी गिरते ही बच्चा ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन लोगों की भीड़ देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। खस्ताहाल सड़क बनी हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साई मंदिर रोड पर लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। एक तरफ सड़क बंद होने के कारण दोनों दिशाओं का ट्रैफिक एक ही लेन से गुजर रहा है, जिससे रोजाना जाम और हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित और खस्ताहाल सड़क के कारण ही यह हादसा हुआ है, जिसने एक मासूम की जान ले ली। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग स्थानीय लोगों ने बिना सुरक्षा इंतजाम के चल रहे निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लापरवाह ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। पहचान नहीं हो पाई, जांच जारी सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हुई है और उसकी मां घायल है। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायत मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles