![]()
करनाल जिले में तरावड़ी के मेन बाजार में स्थित एक किरयाना स्टोर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर तीसरी मंजिल के रास्ते दरवाजा तोड़कर दुकान में एंट्री कर गए। अंदर पहुंचते ही उन्होंने गल्ले को निशाना बनाया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया। मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार-वीरवार की रात चोरों ने मेन बाजार स्थित खुराना सुपर स्टोर को निशाना बनाया। चोर तीसरी मंजिल के रास्ते दुकान के अंदर पहुंचे। ऊपर का दरवाजा तोड़कर वे सीधे दुकान में दाखिल हो गए, जिससे साफ है कि उन्होंने पहले से जगह की रेकी कर रखी थी। गल्ला खुला मिला, डेढ़ लाख रुपए गायब सुबह जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो गल्ला खुला पड़ा था और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। जांच में सामने आया कि गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी चोरी हो चुकी है। इससे चोरी की पुष्टि हुई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी से बचने के लिए डीवीआर भी ले गए दुकानदार नरेश और हिमांशु खुराना ने बताया कि चोर बेहद शातिर थे। उन्होंने कैमरों से बचते हुए वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, जाते समय दुकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत न बच सके। पुलिस जुटी जांच में, फुटेज खंगाले जा रहे घटना के बाद पूरे बाजार में डर का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
Source link
करनाला में किरयाना स्टोर से डेढ़ लाख कैश चोरी:तीसरी मंजिल के रास्ते पहुंचे, दुकान का गल्ला तोड़ा, डीवीआर भी ले गए







