Related Posts

उकलाना में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत:गलती से किया सेवन, तीन बेटियों की मां, पुलिस जांच में जुटी




उकलाना क्षेत्र के गांव कंडूल में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, गांव कंडूल निवासी 37 वर्षीय पूनम पत्नी मनोज ने बुधवार को गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्य उसे तत्काल उपचार के लिए बरवाला के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार में उपचार के दौरान तोड़ा दम इसके बाद परिजन पूनम को हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उकलाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि मृतका के तीन बेटियां और एक बेटा है। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है। उकलाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेजा गया। वीरवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें