Related Posts

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का बदलेगा पूरा स्वरूप:नहीं होगी कोलतार की सड़क, कंक्रीट नेटवर्क से जुड़ेंगी लेन, ओवरब्रिज से सीधे जुड़ेगी पिक एंड ड्रॉप लेन




चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के वर्ल्ड क्लास री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन परिसर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब स्टेशन परिसर में कोलतार (डामर) की कोई सड़क नहीं होगी। रेलवे सभी आंतरिक सड़कों को कंक्रीट से तैयार कर रहा है, जिससे सड़कें अधिक मजबूत और टिकाऊ बनेंगी। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां तीन लेन की नई सड़क बनाई जा रही है, जिसमें पिक एंड ड्रॉप, कमर्शियल वाहनों और नॉन-कमर्शियल व पार्किंग के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। इससे वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होगी और जाम की समस्या कम होगी। ओवरब्रिज से सीधे जुड़ेगी पिक एंड ड्रॉप लेन रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिक एंड ड्रॉप लेन को दोनों स्टेशन भवनों को जोड़ने वाले ओवरब्रिज से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे ट्रेन से उतरने वाले यात्री सीधे ओवरब्रिज से पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र तक पहुंच सकेंगे। फिलहाल कमर्शियल लेन का निर्माण शुरू हो गया है, जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी रास्ता बनाया गया है। इसके बाद पिक एंड ड्रॉप लेन का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। पार्किंग और निजी वाहनों के लिए अलग रास्ता स्टेशन आने वाले निजी वाहनों और पार्किंग में जाने वाले वाहनों के लिए अलग सड़क बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य पिक एंड ड्रॉप और कमर्शियल वाहनों के रास्ते में रुकावट को खत्म करना है। रेलवे ने पिक एंड ड्रॉप वाहनों के लिए अधिकतम 10 मिनट का समय निर्धारित किया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। पैदल यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा री-डेवलपमेंट के तहत पैदल यात्रियों के लिए भी अलग वॉक-वे बनाया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर बारिश और धूप से बचाव के लिए टीन शेड लगाया जा चुका है। अब निकासी द्वार पर भी इसी तरह का शेड तैयार किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई सड़क व्यवस्था और अलग-अलग लेन बनने से स्टेशन परिसर में यातायात अधिक व्यवस्थित होगा और यात्रियों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें