spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इस बार ग्रीवेंस-मीटिंग में पिछले एजेंडों पर ज्यादा फोकस:फतेहाबाद में 8 जून को मंत्री बेदी लेंगे बैठक; शिकायतकर्ता जरूर बुलाने के निर्देश




फतेहाबाद में सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी 8 जून को ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग लेंगे। पिछली मीटिंग में कड़ी फटकार के बाद इस बार विभागाध्यक्षों को शिकायतकर्ताओं को पहले से सूचना देकर मीटिंग में बुलाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बेदी के सामने पिछली मीटिंग के 9 पेंडिंग और 3 नए मामले रखे जाएंगे। पिछली मीटिंग के एजेंडों पर ही इस बार ज्यादा फोकस रखा गया है। उन एजेंडों की रिपोर्ट अधिकारी मंत्री के समक्ष रखेंगे। बता दें कि, पिछले महीने ही मंत्री बेदी को फतेहाबाद ग्रीवेंस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। उन्होंने पिछली मीटिंग 23 मई को ली थी। इस बार इन नए मामलों को एजेंडे में शामिल किया ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग में रखने के लिए इस बार तीन नए एजेंडों में भूना की ऑफिसर कॉलोनी के लोगों की शिकायत रखी गई है। इन लोगों ने अपनी कॉलोनी में घरों से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइनों से खतरा बताते हुए उन्हें हटवाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त फतेहाबाद के योग नगर निवासी एक महिला ने परिवार को धमकाने, मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायत की है।
शिकायत में पुलिस पर कार्रवाई न करने के भी आरोप लगाए गए हैं। तीसरी शिकायत गांव फूलां व अलीपुर बरोटा के किसानों ने दी है, जिसमें नहरी खाल खत्म करने के आरोप लगाए गए हैं। जानिए… पिछली पेंडिंग कौन-कौन सी शिकायतें रखी जाएंगी



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles