spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में रेस्टोरेंट स्टाफ से लूट की कोशिश;VIDEO:फिरोजपुर रोड पर हुई घटना, लुटेरे बोले-जो है निकाल दो,नहीं तो मार देंगे




लुधियाना में अंसल प्लाजा के सामने मेन फिरोजपुर रोड पर स्थित ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के बाहर गुरुवार रात करीब 1 बजे तीन कर्मचारियों के साथ हथियारों के बल पर लूट की कोशिश की गई। गनीमत यह रही कि तीनों अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रेस्टोरेंट के किचन स्टाफ के सदस्य साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उसके दो अन्य साथी रात को ड्यूटी के बाद रेस्टोरेंट के बाहर थड़ी पर बैठकर अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक वहां बाइक पर दो युवक आए और उन्हें धमकाते हुए कहा, जो भी है निकाल दो, नहीं तो मार देंगे। इस धमकी से वे बुरी तरह घबरा गए। जान का खतरा देख पहले एक साथी वहां से भागा और फिर बाकी दोनों भी अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है जिसमें घटना का एक-एक पल साफ नजर आ रहा है: 6 फोटो में देखिए क्या हुआ था …..
वीडियो में जो दिख रहा है उसे सिलसिलेवार जानिए…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles