spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में बिजली संकट को लेकर अकाली का प्रदर्शन:शहरी प्रधान पहलवान बोले- बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, बच्चों की पढ़ाई पर असर




शिरोमणि अकाली दल ने अमृतसर में पंजाब सरकार के खिलाफ बिजली संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्र हुए तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता, व्यापारी, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के शहरी प्रधान सुरजीत सिंह पहलवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में लगातार लग रहे बिजली कटों ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि पहले अकाली दल की सरकार के समय बिजली की समस्या कम थी, लेकिन बाद में कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी की सरकार में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई हो रही है प्रभावित पहलवान ने बताया कि बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की जिला प्रधान जगरूप कौर संधू ने कहा कि पंजाब के लोग बिजली संकट से बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कई घरों में पानी की टंकियां तक नहीं भर पा रहीं और लोग पूरी रात गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे। संधू ने जोर दिया कि पंजाब के हर वर्ग में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। अकाली नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली कट इसी तरह जारी रहे तो शिरोमणि अकाली दल बड़े स्तर पर संघर्ष शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के अधिकारों के लिए धरना-प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles