![]()
होशियारपुर के टांडा शहर में संदीप स्वीट शॉप में गुरुवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया और चार से पांच लोग झुलस गए। चश्मदीदों के अनुसार, धमाके इतने तेज थे कि आसपास के इलाकों में पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं। इससे आसपास की दुकानों के शटर भी हिल गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। झुलसे हुए लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लाखों रुपए का सामान नष्ट आग से दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल में बताया कि वे दुकान पर काम कर रहे थे। गैस सिलेंडर बदलते समय अचानक आग लग गई। जब तक वे कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। किसी तरह वे सभी दुकान से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन देखते ही देखते सिलेंडर फटने से पूरी दुकान जल गई। थाना प्रमुख गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Source link
टांडा में स्वीट शॉप पर गैस सिलेंडर फटा:भीषण आग से लाखों का नुकसान; 4 से 5 लोग झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी







