spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में पड़ोसियों का विवाद हिंसक झगड़े में बदला:कई घायल, बच्चे समेत परिवार पर हमला, पुलिस जांच जारी




अमृतसर के मोकमपुरा थाना क्षेत्र के दशमेश नगर में देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब गली में रहने वाले पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, पहले मामूली बहस हुई, लेकिन उसके बाद दूसरे पक्ष ने अपने 4 से 5 साथियों को बुला लिया, जो उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई और छोटे बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। एक 13 वर्षीय बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी सहम गए और कई लोगों ने अपने घरों में खुद को बंद कर लिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों को झगड़ते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा मामले को लेकर थाना मोकमपुरा के एसएचओ हर प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष नशे की हालत में थे। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles