spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापसी करेंगे?:हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा बोले- कैप्टन हमारे टच में; पूर्व सीएम BJP पर नाराजगी जता चुके




पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे टच में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। कैप्टन और हुड्‌डा अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इस वजह से कयास लगने लगे हैं कि कहीं हुड्‌डा कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की कोशिश तो नहीं कर रहे। कैप्टन के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा इसलिए तेज हुई कि वह लगातार कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं। कैप्टन का कहना है कि कांग्रेस में पंजाब को लेकर उनसे पूछा जाता था लेकिन भाजपा सीधे ऊपर से फैसले लेती है। यहां तक कि उनके बर्थडे और चचेरे भाई के निधन पर भी भाजपा से किसी ने न बधाई दी और न ही किसी ने शोक जताया। इसके उलट राहुल गांधी ने उन्हें मैसेज कर पहले बधाई दी और बाद में चचेरे भाई के निधन पर हमदर्दी भी जताई। इसके अलावा कैप्टन ने केवल ढिल्लों को भाजपा का प्रधान बनाने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उनमें पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने और संगठन चलाने की क्षमता नहीं है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles