spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में आईटीआई छात्र की सड़क हादसे में मौत:चार दिन पहले पशुओं की चपेट में आकर हुआ था घायल, बठिंडा एम्स में था भर्ती




अबोहर के अजीमगढ निवासी आईटीआई छात्र पंकज वर्मा (24) की आज दोपहर बठिंडा एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चार दिन पहले श्रीगंगानगर मार्ग पर आलमगढ़ के पास पशुओं की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, पंकज वर्मा पुत्र विनोद कुमार 21 अप्रैल की शाम को श्रीगंगानगर रोड स्थित एक निजी आईटीआई कॉलेज से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। आलमगढ़ के पास सड़क पर दो सांढ आपस में भिड़ गए, जिसकी चपेट में आने से पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सांढों के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां चार दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन आज दोपहर करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। पंकज अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पंकज का शव दोपहर को अबोहर अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। सदर पुलिस ने मृतक के भाई गंगाधर के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles