![]()
हरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के तीन सदस्य पत्नी, जवान बेटी और बेटा 12 दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता हैं। घर से अचानक गायब हुए इस परिवार का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला के पति की शिकायत पर बलदेव नगर चौकी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। अंबाला के जग्गी गार्डन निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनका वैवाहिक जीवन पिछले 20 वर्षों से सुखद चल रहा था। उन्होंने कहा कि “7 अप्रैल को मेरी पत्नी शरणजीत कौर, बेटी खुशप्रीत कौर और बेटा अश्मीत सिंह अचानक घर से कहीं चले गए। नहीं लगा कहीं भी सुराग मैंने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों के यहां उनकी काफी तलाश की और हर संभावित जगह पर पूछताछ की, लेकिन परिवार का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।” काफी मशक्कत के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो हताश होकर उन्होंने पुलिस की शरण ली। लापता सदस्यों का विवरण और पहचान संदीप सिंह ने बताया कि पत्नी, बेटा व बेटी का चेहरा गोल है और रंग गेंहुआ व गोरा है। वे अपने स्तर पर काफी तलाश कर चुके हैं। उनको परिवार के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि परिवार 7 अप्रैल से लापता था, लेकिन संदीप सिंह ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की और 17 अप्रैल को पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं और जल्द ही परिवार को सकुशल ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों और कंट्रोल रूम को लापता सदस्यों का हुलिया व विवरण भेज दिया गया है।
Source link
अंबाला में 12 दिनों से लापता परिवार का सुराग नहीं:महिला अपने साथ जवान बेटा-बेटी को ले गई; पति को अनहोनी की आशंका







