इटली के बर्गामो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 2 सिख सेवादारों की मौत हो गई है। घटना कोवो शहर की है। यहां स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के बाहर शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 2 सिख सेवादारों को गोली लगी।
इनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। गोली क्यों मारी और किसने मारी इसके बारे में इटली पुलिस जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे इटली में रह रहे भारतीय समुदाय में शोक की लहर है और दहशत का माहौल है। सेवादारों को बनाया गया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए व्यक्तियों की पहचान रजिंदर सिंह (48) और गुरमीत सिंह (48) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के तौर पर जुड़े हुए थे। हमला उस वक्त हुआ जब सेवादार और संगत रात के समय गुरुद्वारा साहिब की एंट्री पर मौजूद थे।। हमलावर फरार, नगर कीर्तन रद्द
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर भी भारतीय मूल का बताया जा रहा है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद एक गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गया। यह हमला एक ऐसे समय पर हुआ है जब शनिवार, 18 अप्रैल को वैसाखी के उपलक्ष्य में इलाके में एक बड़ा नगर कीर्तन आयोजित किया जाना था। इस खौफनाक वारदात के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने सुरक्षा और शोक के मद्देनजर नगर कीर्तन को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की पहचान नहीं
इटालियन पुलिस (कराबिनिएरी) ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानकर भी जांच कर रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर हत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं की गई है। इस घटना ने विदेश में बसे भारतीयों, विशेषकर सिखों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Source link
इटली के गुरुद्वारा के बाहर 2 सिखों को गोली मारी:नगर कीर्तन की तैयारी में जुटे थे, अंधाधुंध फायरिंग की, अस्पताल में मौत, दोनों पंजाबी







