spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Virat Kohli Dance Video; Karan Aujla One8 Event


गुरुग्राम15 घंटे पहलेलेखक: निरंजन कुमार

  • कॉपी लिंक
स्टेज पर विराट कोहली ने करन औजला के सॉन्ग पर स्टेप भी किए। - Dainik Bhaskar

स्टेज पर विराट कोहली ने करन औजला के सॉन्ग पर स्टेप भी किए।

गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में इवेंट रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे।

कार्यक्रम में करन औजला ने कई गाने गाए। उन्होंने विराट कोहली के लिए अपना हिट सॉन्ग ‘विनिंग स्पीच’ भी सुनाया। इस दौरान विराट ने गाने की लाइन ‘औजला दे कन्ना विच नट्टियां’ पर करन औजला के साथ स्टेप किया। इसके बाद वह स्टेज पर बैठकर उनके गाने सुनते नजर आए।

विराट कोहली के इवेंट की तस्वीरें…

विराट कोहली जैसे ही मंच पर आए तो करन औजला ने उन्हें गले लगा लिया।

विराट कोहली जैसे ही मंच पर आए तो करन औजला ने उन्हें गले लगा लिया।

गाना गाते हुए करन औजला ने विराट कोहली को स्टेप करने को कहा, लेकिन विराट ने हंसते हुए मना कर दिया और मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़े।

गाना गाते हुए करन औजला ने विराट कोहली को स्टेप करने को कहा, लेकिन विराट ने हंसते हुए मना कर दिया और मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़े।

स्टेज पर बैठकर करन औजला के गाने सुनते विराट कोहली।

स्टेज पर बैठकर करन औजला के गाने सुनते विराट कोहली।

कोहली बोले- मैच से पहले विनिंग स्पीच सुनता हूं

इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करन औजला से कहा- “मैं करन औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात आपके गानों में साफ नजर आती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है।

विनिंग स्पीच’ वह गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। यह गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।”

इवेंट के दौरान करन औजला से बात करते विराट कोहली।

इवेंट के दौरान करन औजला से बात करते विराट कोहली।

प्राइवेट जेट से पहुंचे विराट और करन

ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसके बाद दोनों इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पहुंचे। यहां विराट ने अपने स्टाफ से अपने ब्रांड को लेकर बातचीत की। ब्रांड के इवेंट में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए।

ब्रांड के ग्लोबल प्रीमियर के लिए प्राइवेट जेट से विराट कोहली और करन ओजला दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।

ब्रांड के ग्लोबल प्रीमियर के लिए प्राइवेट जेट से विराट कोहली और करन ओजला दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे।

विराट कोहली का ‘One8’ ब्रांड क्या है?

‘One8’ विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। ब्रांड का नाम उनके जर्सी नंबर 18 से प्रेरित है, इसलिए इसे One8 नाम दिया गया। शुरुआत में यह ब्रांड स्पोर्ट्सवियर कंपनी प्यूमा (Puma) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था।

One8 के तहत जूते, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। ब्रांड का फोकस फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल पर है।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles