रोमांच के अंतिम संस्कार के दौरान रोते हुए परिजन।
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क हादसे में जान गंवाने वाले पठानकोट के 18 वर्षीय युवक रोमांच महाजन का सोमवार को नम आंखों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई से पहले मां ने रोमांच के सिर पर सेहरा बांधा। रोमांच के अंतिम संस्कार में शहर के राजनेताओं के
.
पठानकोट की इंदिरा कॉलोनी निवासी रोमांच महाजन अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ अमेरिका गया था। परिवार का 15 दिन का टूर था। हादसा भारतीय समयानुसार 15-16 जून की रात को हुआ। गंभीर घायल रोमांच को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, 17-18 की देर रात रोमांच की मौत हो गई। जिसके बाद शव रविवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट के रास्ते पठानकोट लाया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
अमृतसर में तेजधार हथियार से काटकर युवक की हत्या

अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी दलवीर सिंह के अनुसार सुबह करीब 4 बजे छह लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। देखते ही देखते एक युवक को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि शायद सभी ने शराब पी रखी थी। (पढ़ें पूरी खबर)
लुधियाना में 9 साल की बच्ची का रेप

लुधियाना में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी करीब एक महीने से बच्ची को पैसे का लालच देकर गलत काम कर रहा था। फिलहाल मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता मां ने बताया कि वह वर्तमान में लुधियाना के जीवन नगर स्थित गौरव बंसल के वेहड़े में किराए पर रहती है। मूल रूप से वह बिहार की रहने वाली है। उनके ही वेहड़े में रवीकेश पाल उर्फ मोती पाल रहता है।
रवीकेश मजदूर है और वर्ष 2015 से लुधियाना में रह रहा है। उसके दो बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं। महिला ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी बड़ी बेटी को आरोपी रवीकेश के कमरे से बाहर निकलते हुए देख रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
पंजाब दौरे पर आएंगे केजरीवाल, माझा व शहरी क्षेत्रों पर फोकस

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब आ रहे हैं। 27 जून से 29 जून तक वह पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस माझा क्षेत्र पर रहेगा। इस दौरान अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी की शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। सूत्रों के अनुसार, दौरे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
जानकारी के मुताबिक, ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम पूरी तरह शहरी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, इसमें हिंदू मतदाताओं पर भी विशेष फोकस रखा गया है। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है, जब अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। इससे पहले जालंधर में भी इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिसमें मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो दोनों शामिल हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
अबोहर में छात्रा ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटका मिला शव

अबोहर के सुभाष नगर में 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही थाना नंबर दो की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतका की पहचान अर्चना (17) के रूप में हुई है। अर्चना अपने दो भाइयों की इकलौती छोटी बहन थी।
उसने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। उसके पिता गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार के सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। अर्चना घर में अकेली थी। जब देर रात परिवार के सदस्य वापस लौटे तो उन्हें अर्चना फंदे पर लटकी मिली। (पढ़ें पूरी खबर)
फरीदकोट में CM के आने से पहले बावरिया नेता नजरबंद, घरों पर छापेमारी

फरीदकोट के गांव पंजगराईं कलां में मुख्यमंत्री भगवंत मान के लोक मिलनी कार्यक्रम से पहले पुलिस ने अखिल भारतीय बावरिया समाज संगठन पंजाब के नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बावरिया समाज की मांगों को लेकर सवाल उठाने का ऐलान किया था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एहतियातन गांव काबुलवाला में संगठन के प्रांतीय प्रधान वाहेगुरु सिंह और गांव पंजगराईं कलां में पूर्व प्रांतीय प्रधान सरवन सिंह पंजगराईं के घरों पर सुबह दबिश देकर उन्हें नजरबंद कर दिया। इसके अलावा संगठन के कुछ अन्य नेताओं के घरों पर भी छापेमारी की सूचना है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान 22 जून (सोमवार) को शाम 5 बजे जैतो विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजगराईं कलां में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बावरिया समाज संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को उठाने का ऐलान किया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर…







