spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

UG में दाखिले के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन:1 जून तक करेक्शन का मौका, 6 तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन, 10 को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी




हरियाणा प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक संकायों (UG) के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत इच्छुक विद्यार्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे, वे विद्यार्थी ही दाखिला प्रक्रिया में शामिल होंगे। इसके साथ ही 1 जून तक विद्यार्थियों को अपने आवेदन फार्म में ओटीपी बेस करेक्शन का मौका दिया गया है। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय से एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. अनीता शर्मा ने बताया कि उनके कॉलेज में बीए की 640 सीटों के लिए 1045 आवेदन आए हैं। वहीं बी-कॉम की 180 सीटों पर दाखिले के लिए 192, बीसीए की 120 सीटों पर 110, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस की 210 सीटों पर 161 और बैचलर ऑफ आर्ट विद मैजर इन जियोग्राफी की 40 सीटों पर 20 आवेदन मिले हैं। यह रहेगा शेड्यूल
स्नातक संकायों में जारी एडमिशन प्रक्रिया के तहत 2 जून को सभी आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। वहीं 6 जून तक कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन व आवेदकों द्वारा लॉगिन के माध्यम से आपत्ति या विसंगति को दूर किया जाएगा। 8 जून को योग्गय आवेदकों की सूची जारी होगी। इसके बाद 10 जून को पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाए और 11 जून को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी करेंगे। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थी 12 जून से 15 जून तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। 16 जून को फिर से दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी करेंगे और 17 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थी 18 से 22 जून तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। 24 जून को होगी फिलिकल काउंसिलिंग
2 काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेज में सीटें रिक्त बचती हैं तो 24 जून को फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। वहीं 25 जून को फिर से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल रि-ओपन किया जाएगा (दोबारा खोला जाएगा)। रिक्त सीटों पर 26 जून से 2 जुलाई तक फिजिकल काउंसिलिंग होगी। 3 से 10 जुलाई तक फिलिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी, लेकिन इसमें विद्यार्थियों को लेट फीस देनी होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles