spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ के यात्रियों को गर्मियों की छुटि्टयों में मिलेगी राहत:दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर एक्सप्रेस के बढ़ेंगे डिब्बे, वेटिंग से मिलेगा छुटकारा




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का फैसला किया है। इस ट्रेन का महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने से जिले के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 14714/14713 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा में 3 जून से 3 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाएंगे। ट्रेन में एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान (स्लीपर) और एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। राजस्थान रूट पर मिलेगी राहत रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के दौरान दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में राहत मिलेगी और वेटिंग लिस्ट का दबाव भी कम होगा। सफर होगा सुहाना महेंद्रगढ़, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में इस ट्रेन से दिल्ली और राजस्थान की यात्रा करते हैं। अतिरिक्त कोच जुड़ने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील भी की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles