spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Suicide Bomb Attack in Pakistan Swat


इस्लामाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाके के बाद घायलों की तस्वीरें। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाके के बाद घायलों की तस्वीरें।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, हमले के समय पास के काबल चौक पर आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली चल रही थी। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी उमर खान के मुताबिक, इसी दौरान एक युवक काबल पुलिस स्टेशन के गेट पर पहुंचा। पुलिस वालों ने उसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इससे पहले पुलिस हरकत में आती, युवक को खुद को ब्लास्ट कर दिया।

धमाका जिस वक्त हुआ तब रैली में आखिरी वक्ता का भाषण हो रहा था। धमाके की आवाज सुनकर रैली में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घायलों को सैदू शरीफ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटना की तस्वीरें…

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को शांति रैली के एक भाषण के दौरान धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को शांति रैली के एक भाषण के दौरान धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के बाद लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

धमाके के बाद लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

कुछ लोग घायलों की मदद करते भी नजर आए।

कुछ लोग घायलों की मदद करते भी नजर आए।

आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली जा रही थी

धमाके से पहले रविवार को आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वात में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं की निंदा की। उन्होंने सरकार से इलाके में स्थायी शांति बहाल करने और आतंकवाद खत्म करने की मांग की।

डॉन के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके आंदोलन का एक ही मकसद है, इलाके में शांति लौटाना और आतंकवाद का खात्मा करना। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है। अगर असुरक्षा का माहौल जारी रहा तो लोगों में बड़ा जनआक्रोश पैदा हो सकता है।

प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन शांतिपूर्ण नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जबकि स्वात के पहाड़ी इलाकों में आतंकवादी खुलेआम सक्रिय हैं। उनका कहना था कि आतंकवादी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते रहे, लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

पहले भी हुए हमले, आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी

रविवार को ही इससे पहले पेशावर-इस्लामाबाद मोटरवे के टोल प्लाजा के पास IED विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं 30 जुलाई को हंगू में एक पुलिस चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की मासिक सुरक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में प्रांत के विलय न किए गए जिलों में आतंकवाद से जुड़ी 154 मौतें दर्ज की गईं, जबकि जून में यह संख्या 75 थी। यानी एक महीने में 105 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह जानकारी रिपोर्ट और पुलिस अधिकारियों के हवाले से सामने आई है।

——————

पाकिस्तान में धमाकों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

1. पाकिस्तान में दो बम धमाके, 7 लोगों की मौत:रिमोट कंट्रोल से गाड़ियों को निशाना बनाया, अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका वजीर उपखंड के फांग मूसा खेल इलाके में हुआ। इसमें एक यात्री गाड़ी को निशाना बनाया गया। गाड़ी डोमेल की ओर जा रही थी, तभी रिमोट कंट्रोल से धमाका किया गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

2. ISIS ने इस्लामाबाद शिया मस्जिद में धमाके की जिम्मेदारी ली:PAK ने भारत को जिम्मेदार बताया, भारत बोला- पाकिस्तान खुद को धोखा दे रहा

पाकिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन ISIS ने इस्लमाबाद की शिया मस्जिद में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। इस मामले में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में इस हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल है।

इस हमले में 31 लोग मारे गए थे और 169 अन्य घायल हो गए थे। आत्मघाती हमलावर ने खदीजा अल-कुबरा मस्जिद (इमामबाड़ा) में खुद को उड़ा लिया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles