Related Posts

Sirsa BLO SIR Survey Report Administration Provides Relief Family Members Previously Voting Different Polling Stations Cast Votes Single Location


सिरसा में एसआईआर सर्वे करते हुए बीएलओ

सिरसा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बीएलओ की सर्वे रिपोर्ट के बाद प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाया गया है। इससे मतदाताओं को राहत मिलेगी। अगर किसी परिवार के सदस्यों के वोट अलग-अलग मतदान केंद्र पर हैं तो वे एक मतदान केंद्र पर वो

.

जानकारी के अनुसार, गांव और शहर में कुछ लोगों के अपने ही फैमिली मेंबर के वोट अलग-अलग मतदान केंद्र में हैं। बीएलओ की टीम ने भी एसआईआर सर्वे के दौरान पाया कि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। यह इसलिए हो सकता है कि कोई भी सेक्टर या कॉलोनी का दो अलग-अलग मतदान केंद्रों में सेक्शन (अनुभाग) बना हुआ है, क्योंकि दोनों मतदान केन्द्र एक ही इमारत में बनाए गए हैं।

इस वजह से मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए फार्म-6 दूसरे बीएलओ को दे दिए गए और परिवार के सभी सदस्य एक ही मतदान केन्द्र पर पंजीकृत न होकर अलग-अलग मतदान केन्द्र पर पंजीकृत है। ऐसे मतदाता फॉर्म -8 भरकर मतदान केंद्र बदलने का अनुरोध कर सकते हैं।

सिरसा में एसआईआर को लेकर सर्वे करते हुए बीएलओ

ये प्रोसेस होगा पूरा प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी स्थिति में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, उन्हें भरवाकर प्राप्त करेंगे। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका डिजिटाइजेशन भी करेंगे। सभी पात्र मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को अवश्य उपलब्ध कराना चाहिए।

यदि परिवार चाहता है कि भविष्य में परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में हो, तो प्रारम्भिक मतदाता सूची 2026 के प्रकाशन के बाद चलने वाले दावे व आपत्तियां अवधि के दौरान प्रपत्र-8 (फॉर्म-8) भरकर मतदान केंद्र परिवर्तन का अनुरोध कर सकते हैं।

पंजीकृत सदस्य सही से भरे फार्म

एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराना चाहते हैं, तो निर्धारित अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रपत्र-8 (फॉर्म 8) भरकर आवेदन करें। नए पात्र व्यक्तियों से अनुरोध है कि फार्म 6 भरते समय अपने परिवार के पहले से पंजीकृत सदस्य का विवरण ठीक से भरे तथा उसी मतदान केन्द्र के बीएलओ को फार्म 6 जमा करवाएं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें