Related Posts

पंचकूला गोगा माड़ी के दानपात्र तोड़कर चोरी, VIDEO:CCTV में मुंह पर सफेद कपड़ा दिखा आरोपी, मोबाइल की टॉर्च से चेक किया कैश




पंचकूला के श्यामटू गांव के जाहर वीर गोगा माड़ी मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर चोर करीब 15 से 20 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गया। घटना का खुलासा सुबह मंदिर खुलने पर हुआ। वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गांव श्यामटू निवासी एवं श्री जाहर वीर गोगा माड़ी सेवा विकास समिति के प्रधान जसमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब 9 बजे गोगा माड़ी मंदिर गए थे। उस समय मंदिर में सब कुछ सामान्य था। इसके बाद वह अपने घर लौट आए। जब वे आज सुबह करीब 6 बजे जब वह दोबारा मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में रखे दानपात्र (गल्ला) का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा पूरा चढ़ावा चोरी हो चुका था। चार महीने का चढ़ावा था दानपात्र में शिकायतकर्ता के अनुसार दानपात्र में करीब चार महीने का चढ़ावा जमा था, जिसमें लगभग 15 से 20 हजार रुपए नकद थे। चोर दानपात्र का ताला तोड़कर पूरी राशि निकाल ले गया। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह पहले दानपात्र का ताला तोड़ता है और फिर उसमें रखी नकदी निकालकर फरार हो जाता है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरू की जांच : SHO पंचकूला के चंडीमंदिर थाना SHO रामपाल ने बातया कि मामले में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत दर्ज किया गया है।ामामले की जांच ASI करम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें