Top 5 This Week

Related Posts

Punjab Chandigarh top news; Ludhiana | Jalandhar | Amritsar


लुधियाना में महिला से रेप किया, फिर फोटो वायरल करने की धमकी दी।

लुधियाना में महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने से मुकर गया है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने गुरदीप सिंह निवासी गांव चक्क भाईका, रायकोट के खिलाफ माम

.

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका अपने पति के साथ कोर्ट में केस चल रहा है और वह फिलहाल अपने माता-पिता के घर रह रही है। इसी दौरान उसकी आरोपी गुरदीप सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इंस्टाग्राम पर ही वह दगाबाजी का शिकार हुई।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाकर अलग-अलग समय पर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

होशियापुर में व्यक्ति की हत्या, मुंह पर धारदार हथियार से कई वार किए

होशियापुर के दसूहा हलके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। सुबह जब भाभी उसे उठाने गईं, तब इस घटना का पता चला। घटना गांव थेपड़ा की है, मृतक की पहचान 52 वर्षीय गुरमेल सिंह के नाम से हुई।

हमलावरों ने उसके मुंह पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सुबह करीब साढ़े 5 बजे गुरमेल सिंह की भाभी परमजीत कौर उन्हें उठाने पहुंचीं, तो बिस्तर को खून से लथपथ पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और सरपंच को सूचित किया।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दलजीत सिंह के नेतृत्व में दसूहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भतीजे अमनदीप सिंह के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि गुरमेल सिंह की किसी बात को लेकर एक दिन पहले पड़ोस में लड़ाई हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें