Related Posts

CM मान के वीडियो विवाद पर SGPC बनाएगी रणनीति:गोल्डन टेंपल में आज पंथक सम्मेलन; कुलवंत बोले-वीडियो को लेकर सिख समाज में रोष




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित विवादित वीडियो को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी मुद्दे पर आज रविवार (5 जुलाई) को गोल्डन टेंपल परिसर स्थित मंजी साहिब में सुबह 11 बजे विशाल पंथक एकत्र आयोजित किया जा रहा है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि संगत से सुबह 10:30 बजे तक मंजी साहिब पहुंचने की अपील की गई है, ताकि कार्यक्रम समय पर शुरू हो सके। धार्मिक संगठनों की होगी भागीदारी एसजीपीसी के अनुसार, पंथक एकत्र में विभिन्न धार्मिक और पंथक संगठनों की भागीदारी रहेगी। इनमें टकसालें, निहंग सिंह जत्थेबंदियां, कार सेवा संस्थाएं, निर्मला संप्रदाय, सिंह सभाएं और अन्य सिख संगठन शामिल होंगे। कुलवंत सिंह मनन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित विवादित वीडियो को लेकर सिख समाज में गहरा रोष है। इसी विषय पर विचार-विमर्श करने और आगे की रणनीति तय करने के उद्देश्य से यह पंथक एकत्र बुलाया गया है। तैयारियां पूरी, विशेष व्यवस्थाएं एसजीपीसी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगत की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा जगह-जगह छबीलें लगाई गई हैं, तीन मंच बनाए गए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें